Advertisement

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही! नाबालिग से कराया जा रहा सर्वे, नर्स इसाबेली पर उठे सवाल



📍 बगीचा/सरडीह (जशपुर) राजकुमार की रिपोर्ट 
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग बगीचा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरडीह में पदस्थ नर्स इसाबेली की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामला तब उजागर हुआ जब मितानिन जानकी बाई के नाबालिग बेटे दीपधन भगत (उम्र लगभग 17 वर्ष) का एक वीडियो सामने आया।


वीडियो में दीपधन भगत स्पष्ट रूप से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें नर्स इसाबेली द्वारा राशन कार्ड एवं आधार कार्ड का सर्वे करने के लिए भेजा गया है। यह कार्य स्वास्थ्य विभाग का अधिकृत दायित्व होता है, जिसे किसी प्रशिक्षित और अधिकृत कर्मचारी द्वारा ही किया जाना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार, जब इस मामले में नर्स इसाबेली से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने स्वीकार किया कि दीपधन भगत मितानिन का बेटा है और वही सर्वे कार्य कर रहा है। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
⚠️ बड़ा सवाल:
क्या स्वास्थ्य विभाग में अब नाबालिगों से सरकारी कार्य कराया जा रहा है?
क्या जिम्मेदार कर्मचारी खुद की ड्यूटी से बचने के लिए दूसरों को काम सौंप रहे हैं?
📌 कानूनी पहलू:
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे से इस प्रकार का कार्य कराना बाल श्रम (निषेध) नियमों का उल्लंघन हो सकता है।
मामला Child Labour (Prohibition and Regulation) Act, 1986 के तहत जांच योग्य है।
यदि यह साबित होता है कि नाबालिग से कार्य लिया गया, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई संभव है।

📞 चाइल्ड हेल्पलाइन से जुड़ा पहलू:
अगर 18 वर्ष पूरा नहीं हुआ है इस तरह के मामलों में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Childline 1098 पर भी शिकायत की जा सकती है, जहां नाबालिगों के शोषण या गलत कार्य में लगाए जाने की जांच होती है।
🗣️ स्थानीय लोगों में आक्रोश:
ग्राम दुर्गापारा एवं सरडीह के लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।
📢 प्रशासन से मांग:
ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Rajkumar