
ग्राम हेठकापा में ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन, 51 किसानों ने लिया भाग
RK GLOBAL NEWS राजकुमार विशेष रिपोर्ट कुनकुरी, जशपुर। ग्राम हेठकापा में किसानों को कृषि भूमि संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खेत बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया। अभियान में कुल 51 किसानों ने भाग लिया।
– अभियान का उद्देश्य: कृषि भूमि की सुरक्षा, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखना और लंबे समय तक कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना।
– मृदा एवं जल संरक्षण: किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने तथा जल संरक्षण के उपायों की जानकारी दी गई।
– हरी खाद का उपयोग: डेंचा, सनई, उड़द और मूंग जैसी फसलों के माध्यम से हरी खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

– प्राकृतिक खेती पर जोर: जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत और नीमास्त्र के उपयोग की जानकारी दी गई।
– रबी फसल की तैयारी: खेत की तैयारी, बुवाई, बीज उपचार और सिंचाई प्रबंधन के संबंध में किसानों को विस्तार से समझाया गया।
– संतुलित उर्वरक उपयोग: कृषि भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए संतुलित उर्वरकों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।
उपस्थित रहे
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. छत्रपाल सिंह पुहुप, कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री कमलेश्वर सिदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री जगत राम भगत, ग्राम पंचायत के सरपंच, वार्ड पंच एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग करने, मिट्टी की सेहत बनाए रखने और टिकाऊ एवं लाभकारी खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।














