Advertisement

सुशासन शिविर अमडीहा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 39 छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत


फरसाबहार।  राजकुमार की रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS विकासखंड फरसाबहार के अमडीहा में आयोजित सुशासन शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस वर्ष विकासखंड में कक्षा 10वीं, 12वीं तथा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परिणाम बेहतर रहने पर शिक्षा विभाग ने संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम में विकासखंड अंतर्गत 10 संकुलों के 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से कुल 39 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति एवं पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संकुल केंद्र पुराईनबंध से कक्षा 5वीं में दामिनी पैंकरा एवं प्रफुल यादव, कक्षा 8वीं में मधुरिमा सिंह तथा कक्षा 10वीं में सपना पैंकरा को सम्मानित किया गया। साजबहार संकुल से इलबीन कुजूर एवं पायल पैंकरा को पुरस्कृत किया गया।

जामबहार संकुल से नोबिना खेस्स एवं मोनिका सोरेन, जबकि सुंडरू संकुल से प्रियंका चौहान, नेहा मांझी, लक्की मांझी, अनिवेश खाखा, लक्ष्मी यादव, पूर्णिमा यादव एवं अश्विन्ता खाखा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

केरसई संकुल से अंशदीप मिंज, शेफाली मिंज, भारती पैंकरा, भारती चौहान एवं अंजू कुमारी साहू को पुरस्कार मिला। लठबोरा संकुल से माही नाग, नंद किशोर एवं अमिता डनसेना को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार सिंगीबहार संकुल से दिव्या पैकरा, आमिषा खेस्स एवं वर्षा, तपकरा संकुल से नमन कुमार गुप्ता, आशा चौधरी, स्वज्ञा स्वरमिता वैष्णव, अक्षरा गुप्ता, अल्पना मांझी, सुयश गुप्ता, जानसी जांगड़े एवं अमीषा टोंप्पों को पुरस्कृत किया गया। वहीं अबिरा संकुल से योगानंद यादव एवं सत्यवती पैंकरा तथा समडमा संकुल से नयन डनसेना, करन डनसेना एवं अनुराग गुप्ता को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं पालकों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुलारी सिंह थीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, डॉ. अजय शर्मा, श्री कपिलेश्वर सिंह, श्री भजन साय, श्री संतोष जायसवाल, श्री आदेश जायसवाल, श्री मंगरु साय एवं श्री रामनिवास गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार एवं तपकरा, सीईओ जनपद पंचायत, बीईओ, सहायक बीईओ, बीआरसी, संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पालकगण मौजूद रहे।

 

Rajkumar