Advertisement

सुशासन तिहार में गूंजा मातृत्व और संस्कार का उत्सव


4 बच्चों का अन्नप्राशन, 8 गर्भवती माताओं की गोद भराई से भावुक हुआ चोंगरी बाहर शिविर

कांसाबेल/जशपुर, राजकुमार की रिपोर्ट 14 मई 2026।   R K GLOBAL NEWS 

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में पूरे जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम चोंगरी बाहर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन शिविर में मातृत्व, परंपरा और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिविर में 4 नन्हे बच्चों का पारंपरिक अन्नप्राशन संस्कार कराया गया, वहीं 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म बड़े उत्साह और सम्मान के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने माताओं और बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

सुशासन तिहार के इस विशेष आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में शासन की संवेदनशीलता और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरामती पैंकरा, जनपद पंचायत कांसाबेल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद गुप्ता, श्री दिनेश प्रसाद, श्री रवि यादव, श्री सरोज आपट, बीडीसी श्रीमती रश्मि चौहान, श्री मोतीलाल भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री संजय सिंह, श्री नंदलाल यादव, श्री परशु चक्रेश, श्री रामपुकार रवानी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री योगेश भगत एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✨ “सुशासन के साथ संस्कार”

चोंगरी बाहर शिविर में आयोजित यह कार्यक्रम शासन की जनहितकारी सोच और ग्रामीण मातृ-शिशु कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

Rajkumar