
जशपुरनगर, 01 मई 2026। राजकुमार की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे, जहां वे एक ओर विकास कार्यों को गति देंगे, वहीं दूसरी ओर संवेदनशीलता दिखाते हुए एक शोक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:00 बजे ‘समृद्धि एम-कैड’ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सामाजिक संवेदना से जुड़ा रहेगा। वे दोपहर 3:15 बजे कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बंदरचुआं पहुंचेंगे, जहां वे अपने निज सचिव दीपक अंधारे के चचेरे भाई स्वर्गीय विवेक अंधारे के आकस्मिक निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे बगिया
हेलीपैड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा जहां विकास कार्यों को नई गति देगा, वहीं आमजन और प्रशासन के बीच संवाद और संवेदना का भी मजबूत संदेश देगा।


