Advertisement

बलजोरा में पीएम सूर्य घर योजना की गूंज: राजेश की टीम ने घर-घर पहुंचाया संदेश


सीतापुर राजकुमार की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत बेलजोरा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में राजेश के नेतृत्व में पूरी टीम ने गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को योजना के लाभों की जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीम के सदस्य फूलवती, प्रमिला, सविता, कविता, राजेश, तेजबली और विवेक लगातार सक्रिय रहकर ग्रामीणों को सोलर ऊर्जा के फायदे समझा रहे हैं। वे लोगों को बता रहे हैं कि इस योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त या कम लागत में बिजली प्राप्त की जा सकती है, जिससे बिजली बिल से राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्राम पंचायत बलजोरा में किए गए सर्वे के दौरान टीम ने हर घर तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की जानकारी जुटाई और उन्हें आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाओं की जानकारी सीधे घर तक पहुंचना उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।

राजेश ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

इस अभियान के चलते बलजोरा ग्राम पंचायत में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर सकारात्मक माहौल बना है और आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं।

Rajkumar