Advertisement

फरसाबहार में 18 से 20 जून तक लगेगा विशेष जनकल्याण शिविर, योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रशासन तैयार


 

फरसाबहार में 18 से 20 जून तक लगेगा विशेष जनकल्याण शिविर, योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रशासन तैयार

फरसाबहार, जशपुर। राजकुमार का रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत फरसाबहार में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय विशेष जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। �

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसाबहार द्वारा जारी आदेश के अनुसार शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन फरसाबहार में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। शिविर में नए पंजीकरण, त्रुटि सुधार, शिकायतों के निराकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। �

प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे

आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर, पीएम स्वनिधि, पोषण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

शिविर स्थल पर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर, प्रिंटर, बायोमेट्रिक उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। �

 

प्रशासन ने ग्राम पंचायतों, कोटवारों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक लोगों को शिविर की जानकारी दें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। �

    RK GLOBAL NEWS

“सरकार की योजनाएं अब जनता के द्वार, फरसाबहार में लगेगा विशेष जनकल्याण शिविर।”

Rajkumar