Advertisement

फरसाबहार में प्रथम चरण का जनगणना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न


फरसाबहार। राजकुमार की रिपोर्ट

फरसाबहार में प्रथम चरण का जनगणना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न जनगणना को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 18.04.2026 से 20.04.2026 तक फरसाबहार में आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी द्वारा किया गया, जिनके निर्देशन में पूरी

प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

प्रशिक्षण में कुल 164 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान 4 प्रशिक्षकों की टीम ने प्रतिभागियों को घर-घर सर्वेक्षण, डेटा संकलन, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा सटीक जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया।

तहसीलदार ज्योत्सना कलिहारी ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण किया जाता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और अपने दायित्वों को समझते हुए जनगणना कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने का संकल्प लिया।

Rajkumar