Advertisement

जशपुर में एयर एम्बुलेंस क्रैश: पहाड़ी इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन बना चुनौती


📍 जशपुरनगर | राजेश कुमार की रिपोर्ट 

।। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर पहाड़ क्षेत्र में प्लेन क्रैश की अफवाह फैलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के विमान दुर्घटना के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस खबर को गलत बताया है।

जशपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने मुनादी से बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तव में कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है या नहीं। उन्होंने आशंका जताई कि यह महज अफवाह भी हो सकती है।

SP ने कहा कि पुलिस टीम लगातार जंगल के भीतर तलाशी अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि दूर से दिखाई देने वाली रोशनी या धुआं जंगल में लगी आग का भी हो सकता है, जिसे लोगों ने विमान दुर्घटना समझ लिया।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदारी से जानकारी साझा करें।

फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और पूरे क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है।

 

Rajkumar