Advertisement

एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय फरसाबहार फरसाबहार के प्राचार्य पर गंभीर आरोप, पालकों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग


फरसाबहार के प्राचार्य पर गंभीर आरोप, पालकों ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

RK GLOBAL NEWS राजकुमार की विशेष रिपोर्ट जशपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय  फरसाबहार के प्राचार्य तिलक कुंवर के विरुद्ध छात्रों एवं पालकों द्वारा गंभीर शिकायतें किए जाने का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता पालकों ने पुलिस अधीक्षक जशपुर को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष सिद्ध होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 12 जुलाई 2026 को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य के विरुद्ध लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के बाद पालकों द्वारा विद्यार्थियों से चर्चा की गई, जिसमें कई विद्यार्थियों ने स्वयं स्वीकार किया कि शिकायत उनके अपने हस्ताक्षर से की गई है। साथ ही कुछ विद्यार्थियों ने मौखिक रूप से भी प्राचार्य के विरुद्ध अपनी शिकायतें रखीं।

पालकों का कहना

पालकों का कहना है कि इस मामले की जानकारी पहले ही कलेक्टर जशपुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग तथा एसडीएम फरसाबहार को भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पालकों में नाराजगी और असंतोष व्याप्त है।

शिकायत  द्वारा आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता विद्यार्थियों एवं पालकों पर अप्रत्यक्ष रूप से दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पालकों ने दावा किया है कि 19 जुलाई 2026 को आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में प्राचार्य ने कथित रूप से कहा कि यदि उन्हें भविष्य में कुछ हो जाता है तो उनके विरुद्ध शिकायत करने वाले पालक जिम्मेदार होंगे। पालकों का कहना है कि इस कथित बयान से शिकायतकर्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन

पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में मांग की गई है कि बैठक का वीडियो, ऑडियो, उपस्थिति रजिस्टर तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए और जांच के दौरान विद्यार्थियों, पालकों एवं विद्यालय कर्मचारियों के स्वतंत्र बयान दर्ज किए जाएं। साथ ही शिकायतकर्ता विद्यार्थियों एवं पालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि वे बिना किसी भय के अपना पक्ष रख सकें।

पालकों ने यह भी मांग

पालकों ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में किसी प्रकार का अपराध, नियमों का उल्लंघन अथवा अनुचित आचरण सिद्ध होता है तो संबंधित कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि जांच पूरी होने तक आवश्यक होने पर प्रशासनिक स्तर पर उचित अंतरिम कदम उठाए जाएं।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का आधिकारिक जवाब सामने आना शेष है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जांच के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

Rajkumar