Advertisement

सुशासन शिविर बनगांव में शिक्षा विभाग का शानदार प्रदर्श


फरसाबहार।7/05/2026 जशपुर राजकुमार की रिपोर्ट

विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत बनगांव में आयोजित सुशासन शिविर के दौरान शिक्षा विभाग दुर्गेश देवांगन की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विकासखंड का 10वीं, 12वीं तथा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं में विकासखंड फरसाबहार का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.45% रहा। वहीं 10वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 106 रही। इसी प्रकार कक्षा 12वीं का परिणाम भी शानदार रहा, जहां विकासखंड का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.61% दर्ज किया गया तथा 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 49 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

केंद्रीयकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परिणाम भी शत-प्रतिशत रहे। कक्षा 5वीं में कुल 1731 विद्यार्थियों में से 1726 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 8वीं में 1794 विद्यार्थियों में से 1762 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी छात्र सफल रहे। इस प्रकार दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

 

सुशासन शिविर बनगांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा विभाग द्वारा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विकासखंड स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

बनगांव शिविर अंतर्गत कुल 9 संकुल शामिल हुए, जिनमें 7 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल आते हैं। इन विद्यालयों से कुल 35 छात्र-छात्राओं को उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति हेमन्ती साय, अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वेद प्रकाश भगत, सदस्य जिला पंचायत जशपुर ने की वहीं श्री भरत साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अभिषेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार तथा सीईओ जनपद पंचायत फरसाबहार सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Rajkumar