RK GLOBAL NEWS | बड़ी खबर

RK GLOBAL NEWS की खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया एकलव्य विद्यालय प्रबंधन! प्राचार्य ने पालकों की बुलाई विशेष बैठक, शिक्षा, छात्रावास और व्यवस्थाओं पर होगी खुली चर्चा
RK GLOBAL NEWS राजकुमार फरसाबहार, जशपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, फरसाबहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर हाल ही में RK GLOBAL NEWS द्वारा प्रकाशित समाचारों के बाद विद्यालय प्रबंधन सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य कार्यालय से सभी पालकों एवं अभिभावकों के नाम एक आवश्यक सूचना जारी करते हुए 19 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे पालक-शिक्षक बैठक (Parents-Teachers Meeting) आयोजित करने की घोषणा की गई है।
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के
विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बैठक स्वामी आत्मानंद/एकलव्य विद्यालय परिसर, फरसाबहार में आयोजित होगी। बैठक का उद्देश्य विद्यालय एवं छात्रावास के संचालन, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, सुरक्षा, नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं तथा पालकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया गया है।
हाल के दिनों में विद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज रही है। इन्हीं विषयों को लेकर। RK GLOBAL NEWS ने भी समाचार प्रकाशित किए थे। इसके बाद अचानक सभी पालकों को नोटिस जारी कर रविवार को बैठक बुलाए जाने को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि विद्यालय की ओर से जारी सूचना में बैठक को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया गया है।

सूचना पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि विद्यालय पूर्णतः आवासीय संस्था है। इसलिए छात्रावास और विद्यालय दोनों के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, सुरक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा अभिभावकों के सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है। सभी पालकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह भी किया गया है।
जानकारों का मानना है
जानकारों का मानना है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। इनमें छात्रावास की व्यवस्थाएं, भोजन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुरक्षा, नियमित कक्षाएं, अनुशासन, शिक्षकों की उपलब्धता, अध्ययन व्यवस्था, परीक्षा परिणाम, पालकों की शिकायतें तथा भविष्य की कार्ययोजना जैसे मुद्दे शामिल हो सकते हैं। हालांकि अंतिम एजेंडा बैठक के दौरान ही स्पष्ट होगा।
महत्वपूर्ण बैठक
अभिभावकों के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि उन्हें सीधे विद्यालय प्रबंधन के सामने अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यालय प्रशासन को भी व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक सुझाव प्राप्त होंगे और विद्यार्थियों के हित में बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिल सकती है।
निवेदन आपसी सहयोग
विद्यालय द्वारा जारी नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि पालकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच आपसी सहयोग एवं बेहतर संवाद स्थापित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सभी अभिभावकों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया गया है, ताकि विद्यालय एवं छात्रावास के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बैठक में पालकों की बातों को गंभीरता से सुना जाता है और समस्याओं के समाधान के लिए ठोस निर्णय लिए जाते हैं, तो इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा। वहीं कई अभिभावकों को उम्मीद है कि विद्यालय से जुड़े लंबे समय से उठ रहे मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा होगी।
19 जुलाई दिन रविवार समय 12 बजे बैठक
अब सभी की निगाहें 19 जुलाई को होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बैठक में कौन-कौन से विषय प्रमुखता से उठते हैं, पालकों द्वारा कौन-कौन सी समस्याएं रखी जाती हैं तथा विद्यालय प्रबंधन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाने की घोषणा करता है।

RK GLOBAL NEWS से अपील
आप सभी पालक स्कूल का बैठक 19जुलाई दिन रविवार को सभी पालक आकर बैठक को सफल बनाए












