Advertisement

कलेक्टर के निर्देश पर फरसाबहार में ग्राम सभा का आयोजन, योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा


 

 

फरसाबहार (जशपुर)। राजकुमार की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय, जशपुर द्वारा जारी निर्देशों के तहत 14 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं के क्रम में ग्राम पंचायत फरसाबहार में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में ग्राम पंचायत सचिव सुदर्शन एवं सरपंच नीलिमा खलखो ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

ग्राम सभा में सचिव सुदर्शन ने बताया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन, आय-व्यय की समीक्षा, पूर्व प्रस्तावों की प्रगति तथा विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देना अनिवार्य है। उन्होंने ग्रामीणों को आवास योजना, पेंशन योजना, राशन वितरण, मनरेगा, स्वच्छता अभियान सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।

सरपंच नीलिमा खलखो ने कहा कि ग्राम सभा ग्रामीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण मंच है, जहां गांव की समस्याओं, योजनाओं की समीक्षा और नए प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत की प्राथमिकता है।

कलेक्टर कार्यालय के निर्देशानुसार ग्राम सभा में वित्तीय विवरण, योजनाओं की प्रगति, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, सामाजिक योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही ग्राम स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने, योजनाओं की निगरानी और जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभा में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से निर्णय लिए गए।

Rajkumar