Advertisement

EMRS फरसाबहार में गूंजा आशीर्वाद दिवस का संदेश


EMRS फरसाबहार में गूंजा आशीर्वाद दिवस का संदेश

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर छात्र-छात्राओं ने जलाए दीप, प्राचार्य रामकुमार चौहान के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

 

RK GLOBAL NEWS राजकुमार विशेष रिपोर्ट फरसाबहार, जशपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) फरसाबहार, जिला जशपुर के छात्रावास परिसर में “आशीर्वाद दिवस: दीप प्रज्वलन” कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—“एक दीया देश के प्रधान के नाम, एक दीया बड़ों के आशीर्वाद के नाम।”

इस अवसर पर छात्रावास में निवासरत Girls एवं Boys छात्र-छात्राओं ने एक साथ बैठकर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से छात्रावास परिसर जगमगा उठा और विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विद्यार्थियों की विशेष पहल

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने जन्मदिवस पर देशभर से मिले शुभकामना संदेशों, स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया तथा सेवा गतिविधियों में लगे लोगों की सराहना की।

 

इसी भाव को विद्यार्थियों ने अपने तरीके से व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों ने गुरुजनों एवं अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर देशहित, अनुशासन और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।

प्राचार्य रामकुमार चौहान के मार्गदर्शन में अनुशासित आयोजन

पूरे कार्यक्रम में EMRS फरसाबहार के प्राचार्य रामकुमार चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार के अनुसार, विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभावना और सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों को महत्व दिया जाता है।

प्राचार्य रामकुमार चौहान दो टूक

प्राचार्य रामकुमार चौहान ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन देते हुए कहा कि दीपक केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, संस्कार, सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से दीप प्रज्वलित किए। छात्रावास परिसर में एक साथ जलते दीपों ने कार्यक्रम को विशेष और भावनात्मक स्वरूप प्रदान किया।

गुरुजनों एवं बड़ों के आशीर्वाद का लिया संकल्प

“आशीर्वाद दिवस” के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और बड़ों का आशीर्वाद भी महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने लक्ष्य की दिशा में मेहनत करने का संकल्प लिया।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के इस प्रयास को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सामूहिकता, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

विद्यालय परिवार की रही सहभागिता

कार्यक्रम में प्राचार्य रामकुमार चौहान, वाइस प्रिंसिपल श्री तिग्गा, सुधांशु सिंह, अनु मैडम, पीटीआई भगवंत सर, अंकित सर, अनुराधा मैडम, पीटीआई रेशमा साहू, अभिषेक सर, राणा सर, नर्स अंबिका चौधरी, पूर्णिमा चौहान, आरजू सिंहा, मयंक अहिरवार सहित समस्त विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। EMRS फरसाबहार के छात्रावास परिसर में जलाए गए दीपों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामना, संस्कार और आशीर्वाद का संदेश दिया।

“दीप जले ज्ञान का,

आशीर्वाद मिले बड़ों का,

देशसेवा का संकल्प हो मन में,

और उज्ज्वल भविष्य हो हर विद्यार्थी का।”

Rajkumar