सरगुजा/जशपुर (विशेष रिपोर्ट):
छत्तीसगढ़ नागवंशी समाज विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिक्षा और प्रतिभा को सम्मान देने की अनोखी मिसाल देखने को मिली। RK GLOBAL NEWS के संपादक राजकुमार कण्डरा ने समाज के 10वीं और 12वीं के मेधावी 100 बालक-बालिकाओं को मेडल प्रदान कर उनके100 मेडल से चमके भविष्य के सितारे — RK GLOBAL NEWS की पहल बनी समाज के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सरगा में कार्यक्रम आयोजित किया गया

यह कार्यक्रम केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में नई सोच और शिक्षा के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश बनकर उभरा। मंच से बोलते हुए संपादक राजकुमार कण्डरा ने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि “लगन, मेहनत और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो जीवन को नई दिशा देती है।”

कार्यक्रम में RK GLOBAL NEWS की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजेश कुमार, रजनी केरकेट्टा, सविता भगत सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश और जगजीत नागवानी ने प्रभावशाली ढंग से किया, जिसके लिए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया।

इस सम्मान समारोह ने समाज के बच्चों में आत्मविश्वास की नई ऊर्जा भर दी है। मेडल पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
👉 RK GLOBAL NEWS की यह पहल न केवल प्रतिभाओं को सम्मान देने का कार्य है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक मजबूत कदम साबित हो रही है।
जब समाज के युवा सम्मानित होते हैं, तब भविष्य मजबूत होता है। RK GLOBAL NEWS ने यह साबित कर दिया कि सही दिशा और प्रोत्साहन मिले तो हर बच्चा अपनी कामयाबी की कहानी खुद लिख सकता है।




