
जशपुरनगर, राजकुमार की रिपोर्ट
21 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के आगडीह एयरस्ट्रिप पहुंचे, जहां उनका जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। एयरस्ट्रिप पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर
सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अमले में आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार तथा जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरस्ट्रिप पर व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ-साथ स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इस दौरे से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



