Advertisement

नवा रायपुर में राष्ट्रीय मेडिकल सम्मेलन: स्वास्थ्य सुधार पर मंथन, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट


रायपुर | राजकुमार की रिपोर्ट 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में देशभर के विभिन्न मेडिकल विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षक, शिक्षाविद और विद्यार्थी एक मंच पर जुटे। इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और भविष्य की चुनौतियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि इतने बड़े स्तर पर मेडिकल शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञ यहां एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में निकले सुझावों और निष्कर्षों को एक विस्तृत रिपोर्ट के रूप में भारत सरकार को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आने वाले समय में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी नीतियां तैयार की जाएंगी।

सम्मेलन में मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक तकनीकों का उपयोग, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और रिसर्च को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई सुझाव दिए।

इस आयोजन को स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में देशभर की चिकित्सा व्यवस्था को नई दिशा मिल सकती

है।

 

Rajkumar