Advertisement

दान में मिली भूमि की जानकारी हेतु आवेदन पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग


दान में मिली भूमि की जानकारी हेतु आवेदन पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग

फरसाबहार। राजकुमार की विशेष रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS

ग्राम पंचायत फरसाबहार क्षेत्र में विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दान स्वरूप प्राप्त भूमि की जानकारी सार्वजनिक करने तथा ऐसी भूमि के संरक्षण की मांग को लेकर स्थानीय निवासी राजकुमार ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) फरसाबहार को आवेदन सौंपा है।

 

 

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में वर्षों पूर्व विभिन्न दानदाताओं द्वारा समाजहित एवं जनकल्याण के उद्देश्य से भूमि दान की गई थी। वर्तमान में क्षेत्र में यह चर्चा एवं आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुछ दान प्राप्त भूमि का क्रय-विक्रय अथवा अन्य प्रकार से हस्तांतरण किया जा रहा है, जिससे मूल दान के उद्देश्य प्रभावित हो सकते हैं।

 

आवेदक ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत फरसाबहार क्षेत्र में दान प्राप्त सभी भूमियों का विस्तृत विवरण, दानदाता एवं लाभार्थी संस्था/व्यक्ति का नाम, खसरा नंबर, रकबा, वर्तमान स्थिति तथा दानपत्र से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाए कि संबंधित भूमि के विक्रय, हस्तांतरण या नामांतरण की कोई अनुमति प्रदान की गई है या नहीं।

आवेदन में यह भी मांग की गई है कि यदि किसी दान प्राप्त भूमि का अवैध विक्रय अथवा हस्तांतरण हुआ हो तो उसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सभी दान प्राप्त भूमियों को राजस्व अभिलेखों में सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए विशेष कदम उठाने की मांग की गई है।

आवेदन प्राप्त होने के बाद अब क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन सकता है। जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर प्रशासन द्वारा पारदर्शिता के साथ जानकारी सार्वजनिक किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।

RK GLOBAL NEWS

“दान भूमि की सुरक्षा और पारदर्शिता की मांग को लेकर उठी आवाज, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा।”

Rajkumar