
जशपुरनगर। राजकुमार की रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने मानवता और जनसेवा का परिचय देते हुए फेफड़े के कैंसर से पीड़ित कोरबा निवासी 66 वर्षीय उमातिन बाई के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 21 लाख 69 हजार 344 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। मरीज का उपचार रायपुर स्थित Pt. J.N.M. Medical College में कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने इलाज के लिए सहायता की मांग करते हुए बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री ने मामले में त्वरित संज्ञान लेकर विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत बड़ी राशि की स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री की इस पहल से मरीज और उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक सहायता मिलने से अब बेहतर और समय पर इलाज संभव हो सकेगा।
जनसेवा का भरोसेमंद केंद्र बना बगिया का मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय
बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आज जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और सहायता का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनहितकारी मामलों में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।












