नेहा एवं विवेक के शुभ विवाह को लेकर दुलदुला में उत्साह, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होंगे विविध कार्यक्रम
फरसाबहार/दुलदुला। जशपुर जिले के ग्राम दुलदुला में आगामी 28 मई 2026, गुरुवार को आयोजित होने वाले नेहा एवं विवेक के शुभ विवाह समारोह को लेकर परिवार एवं क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। विवाह आयोजन को पारंपरिक आदिवासी एवं सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिवारजनों द्वारा रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।
विवाह निमंत्रण पत्रिका के अनुसार वधु कु. नेहा भगत स्वर्गीय श्री बोयाराम भगत एवं श्रीमती महरंगिया भगत की सुपौत्री तथा श्री धनसाय राम भगत एवं श्रीमती रोमनी भगत की सुपुत्री हैं। वहीं वर चि. विवेक भगत स्वर्गीय श्री बिचू भगत एवं स्वर्गीय श्रीमती बिमन देवी के सुपौत्र तथा श्री रामेश्वर भगत एवं श्रीमती बिराजमुनी भगत के सुपुत्र हैं।
जानकारी के अनुसार विवाह से पूर्व विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
26 मई 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से पतई कार्यक्रम रखा गया है, जबकि 27 मई 2026, बुधवार को मेहंदी एवं हरिद्रालेपन की रस्में संपन्न होंगी।
इसके बाद 28 मई 2026, गुरुवार को प्रातः 5 बजे बारात ग्राम झोलंगा (लोखण्डी) से ग्राम दुलदुला पहुंचेगी। विवाह मुहूर्त उसी दिन प्रातः 6 बजे निर्धारित किया गया है। विवाह स्थल ग्राम पोस्ट थाना तहसील दुलदुला, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) रखा गया है।
विवाह उपरांत संध्या 7 बजे से स्वागत समारोह एवं सामूहिक भोज का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा मेहमानों के स्वागत हेतु विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विवाह समारोह में परिवार के सदस्य एवं आत्मीय स्वजनों की सक्रिय भूमिका देखने को मिल रही है। दर्शनाभिलाषियों में मनोज भगत-विजया लक्ष्मी भगत, सुरेश भगत-सीमा भगत, सुनीता भगत-सुमन भगत, ममता-सुनिल, महिमा टोप्पो-संतोष टोप्पो, अरमंजित बड़ा-सश्रेर बड़ा, नितिश-संध्या, मनीषा भगत, सरोज भगत, मनीष भगत, नैतिक, कोशल, निशु, त्रिशिका, अशुन, मीतु, सुमीत एवं सुनिधि सहित अनेक परिजनों के नाम शामिल हैं।
वहीं स्वागतोत्सुक के रूप में जगजीवन भगत-श्रीमती जोसफिना, सलमईत-निमन, मुनिया-सलमोन, मुन्नी तिग्गा-जगदीश तिग्गा, झुमनी, मारकुस, जलसू भगत-दिप्ती भगत तथा दिलमुनी भगत-सोहन भगत सहित परिजन अतिथियों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
परिवारजनों ने सभी स्नेहीजनों एवं क्षेत्रवासियों से विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।


