Advertisement

सुशासन शिविर भेलवा में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, फरसाबहार शिक्षा विभाग की उपलब्धि पर गूंजा तालियों का स्वागत


फरसाबहार। राजकुमार की रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS 

विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत आयोजित सुशासन शिविर भेलवा में शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इस वर्ष विकासखंड फरसाबहार का 10वीं, 12वीं एवं केंद्रीकृत परीक्षा 5वीं एवं 8वीं का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। इसी उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाते हुए शिक्षा विभाग ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

भेलवा शिविर अंतर्गत कुल 10 संकुल शामिल हुए, जिनमें 6 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सम्मिलित रहे। कुल 36 छात्र-छात्राओं को संकुल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इन मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

संकुल केंद्र जोरंडाझरिया से

कक्षा 5वीं में जानवी सिंह एवं दर्शन चौहान,

कक्षा 8वीं में मधुरिमा सिंह एवं रूपेश प्रधान,

कक्षा 10वीं में धनेश्वरी दास को सम्मानित किया गया।

संकुल केंद्र भेलवा से

कक्षा 5वीं में चंद्रिका बारिक एवं

कक्षा 8वीं में सनम नाग को पुरस्कार प्रदान किया गया।

संकुल केंद्र तेलाइन से

कक्षा 5वीं में ऋषभ चौहान एवं

कक्षा 8वीं में मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।

संकुल केंद्र कोल्हेनझरिया से

कक्षा 5वीं में सूर्यकांत,

कक्षा 8वीं में महासोमानंद,

कक्षा 10वीं में फूलेता यादव एवं

कक्षा 12वीं में नीरज वैद्य को सम्मान मिला।

संकुल केंद्र गंझीयाडीह से

कक्षा 5वीं में श्रुति प्रधान एवं श्रद्धा प्रधान,

कक्षा 8वीं में लक्ष्मी यादव एवं निकिता कुजूर,

कक्षा 10वीं में अमनदीप सिंह तथा

कक्षा 12वीं में हरजीत सिंह को पुरस्कृत किया गया।

संकुल केंद्र महुआडीह से

कक्षा 5वीं में अमृत मुंडा एवं रितु पैकरा,

कक्षा 8वीं में पूनम बाई को सम्मानित किया गया।

संकुल केंद्र कुम्हारबहार से

कक्षा 5वीं में हरिप्रिया सिंह एवं प्रतिमा पैकरा,

कक्षा 8वीं में टीया यादव तथा

कक्षा 10वीं में गीतावली पैकरा को सम्मान प्राप्त हुआ।

संकुल केंद्र तुमला से

कक्षा 5वीं में अनुपम मिंज एवं अनोल्ड टोप्पो,

कक्षा 8वीं में अनामिका पैकरा,

कक्षा 10वीं में रितु यादव तथा

कक्षा 12वीं में नेहा चौहान को सम्मानित किया गया।

संकुल केंद्र सागजोर से

कक्षा 5वीं में हर्षिता नायक,

कक्षा 8वीं में देवराज साने एवं

कक्षा 10वीं में सरस्वती गहिर को पुरस्कार प्रदान किया गया।

संकुल केंद्र डुमरिया से

कक्षा 5वीं में प्रतिभा खलखो एवं

कक्षा 8वीं में गुलशन कुमार पैकरा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वेद प्रकाश भगत सदस्य जिला पंचायत जशपुर रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भरत साय पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, श्री घनश्याम यादव एवं श्रीमती कौशल्या यादव सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार, सीईओ जनपद पंचायत, बीईओ, सहायक बीईओ, बीआरसी फरसाबहार, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालक एवं नागरिक उपस्थित रहे।

 

Rajkumar