Advertisement

विकाश खंड फरसाबहार शिक्षा जगत में गौरव का दिन


100% रिजल्ट देने वाले 13 प्राचार्यों का हुआ सम्मान, बीईओ दुर्गेश देवांगन की पहल की हर ओर सराहना

फरसाबहार | राजकुमार।     की    विशेष समाचार RK GLOBA NEWS 

विकासखंड फरसाबहार में आज दिनांक 13/05/2026 को शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित कर शिक्षा जगत में सकारात्मक संदेश दिया गया।

बैठक में विशेष रूप से उन विद्यालयों के 13 प्राचार्यों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनके विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षा में 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया। इस सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार दुर्गेश देवांगन रहे, जिनकी पहल और नेतृत्व की सभी प्राचार्यों ने खुलकर सराहना की।

सम्मानित प्राचार्यों में शामिल रहे —

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तपकरा के प्राचार्य श्री सी आर भगत

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय फरसाबहार के प्राचार्य श्री प्रदीप कुजुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोल्हनझरिया के प्राचार्य श्री अनंत कुमार सिंह

शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय कँदईबहार की प्राचार्या श्रीमति

राजकिशोरी तिग्गा

शासकीय हाई स्कूल सिंगीबहार के प्राचार्य श्री ऊबराज नायक

शासकीय हाई स्कूल सुण्डरू के प्राचार्य श्री मुन्ना राम भगत

शासकीय हाई स्कूल कुम्हारबहार के प्राचार्य श्री गीता प्रसाद सिदार

शासकीय हाई स्कूल जोरंडाझरिया के प्राचार्य श्री उल्लास चंद्र मिंज

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी की प्राचार्या श्रीमती शोभा सिंह

अनुदान प्राप्त विद्यालय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबला तपकरा के प्रसन्न तिर्की

होली स्पिरिट हाई स्कूल पोकपानी सुण्डरू की वीर कुमारी बखला

ज्ञानोदय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जबला तपकरा की अंजना पाले

सेंट जोसेफ उत्तर माध्यमिक विद्यालय खारीबहार की कांति कुजूर

बैठक के दौरान सभी विद्यालयों के परीक्षा परिणामों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत से कम रहा, उनके प्राचार्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों से प्रेरणा लेते हुए आगामी वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम लाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन की इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है।

“शिक्षा में उत्कृष्टता ही विकास का आधार” — यही संदेश लेकर

आगे बढ़ रहा है फरसाबहार शिक्षा विभाग।

R K GLOBAL NEWS

Rajkumar