Advertisement

8लाख की सीसी रोड बनी चर्चा का विषय, ग्राम पंचायत फरसाबहार में विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल


फरसाबहार, जशपुर। राजकुमार की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत फरसाबहार में सरपंच नीलिमा खलखो एवं सचिव सुदर्शन के कार्यकाल में कराए जा रहे विकास कार्य एक बार फिर चर्चा में हैं। पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री आदिवासी विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में लगभग 8 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया है। निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना बोर्ड के अनुसार सड़क निर्माण कार्य मुख्य सड़क से नाले तक कराया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपयोगिता को लेकर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी और सामाजिक अंकेक्षण होने से जनता को वास्तविक लाभ मिल सकेगा।

सूचना पट्ट के अनुसार कार्य की स्वीकृत राशि 8 लाख रुपये है तथा निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत फरसाबहार है। ऐसे में ग्रामीणों की नजर अब इस बात पर है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं।

है कि यदि विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किए जाएं तो पंचायत क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है। वहीं जनप्रतिनिधियों का दावा है कि पंचायत में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Rajkumar