
फरसाबहार। राजकुमार की विशेष रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS विकासखंड फरसाबहार के खारीबहार में आयोजित सुशासन शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष विकासखंड का कक्षा 10वीं, 12वीं तथा केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पालकों को बधाई दी गई।

शिविर के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी केंद्रीकृत परीक्षा कक्षा 5वीं एवं 8वीं में संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा विकासखंड स्तर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के टॉपर छात्रों को मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
- खारीबहार शिविर अंतर्गत छह संकुलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें अंकिरा, कोरंगामाल, बाबूसाजबहार, बारो, लवाकेरा एवं गारीघाट संकुल शामिल रहे। कुल 26 छात्र-छात्राओं को अपने-अपने संकुल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रशस्ति एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
सम्मानित विद्यार्थियों में अंश यादव, चन्दना चक्रेश, राज चौहान, फिजा साव, प्रिंस कुमार पंडा, सौम्य साव, चन्द्रमा चौहान, विनय नायक, आशना लकड़ा, काव्या सोरेन, लक्षित साह, सरोन लकड़ा, आकांक्षा तिर्की, प्रेरणा टोप्पो, संस्कार डनसेना, निहारिका साने, मालती यादव, मधुबाला, प्रियंका सिदार, ज्योत्सना सिंह, देवाशीष चौहान, आयुष जयपुरिया, भारती विश्वकर्मा, कुसुम सिंह, देवान्ती पैंकरा एवं रश्मि पैंकरा प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं नागरिकों ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती दुलारी सिंह (सदस्य जिला पंचायत जशपुर) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती संध्या सिंह (जनपद उपाध्यक्ष), वासुदेव नायक, अम्बिका बड़ाइक, हरीशंकर यादव, राजकुमार सिंह, दिलीप साहू, कपिलेश्वर सिंह एवं सत्यम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अनुभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार फरसाबहार एवं तपकरा, जनपद पंचायत सीईओ, बीईओ, सहायक बीईओ, दुर्गेश देवांगन बीआरसी, संकुल शैक्षिक समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

खारीबहार सुशासन शिविर में मेधावियों का सम्मान, 26 छात्र-छात्राओं को मिला पुरस्कार
फरसाबहार के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, सुशासन शिविर बना उत्साह का मंच
शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावियों को मिला सम्मान, खारीबहार शिविर में गूंजा तालियों का स्वागत
5वीं से 12वीं तक के टॉपर्स हुए सम्मानित, खारीबहार सुशासन शिविर में शिक्षा विभाग की अनूठी पहल
मेहनत का मिला सम्मान: खारीबहार शिविर में 26 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत











