Advertisement

कांसाबेल पुलिस की सख्ती: गौ तस्करी पर लगाम के लिए जनजागरूकता अभियान,धाराओं की दी जानकारी


कांसाबेल राजकुमार| जशपुर से विशेष रिपोर्ट

  1. जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में गौ तस्करी पर रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए जनजागरूकता अभियान चलाया। थाना कांसाबेल के उप निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में टांगर गांव चौक में आम जनता को एकत्र कर गौ तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस दौरान उप निरीक्षक राजेश यादव ने ग्रामीणों को बताया कि गौ तस्करी एक गंभीर अपराध है, जिस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों को नए कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत लागू धाराओं की जानकारी देते हुए कहा कि गौ तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कठोर दंड का प्रावधान है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गौ तस्करी की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही यह भी कहा गया कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

पुलिस का संदेश:

“गौ तस्करी रोकना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।”

  1. इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ अपराधियों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है।

Rajkumar