
कांसाबेल जशपुर विशाल विश्वकर्मा की रिपोर्ट RK GLOBAL NEWS
जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्न निर्देश दिए—
अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की।
चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति का निरीक्षण किया।
आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली।
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू करने को कहा।
मरीजों एवं परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अस्पताल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने को कहा।
भवन में सीपेज एवं अन्य मरम्मत कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
खराब पड़ी एम्बुलेंस की तत्काल मरम्मत कर संचालन शुरू करने को कहा।
अस्पताल भवन, शौचालय एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री का शीघ्र निष्पादन करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस.आर. टोप्पो
तहसीलदार श्रीमती आस्था चंद्राकर
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप मरावी
डीपीएम श्री राजीव रंजन मिश्रा
अस्पताल के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी













