
ग्राम पंचायत फरसाबहार में आज एक बैल का होगा नीलामी
RK GLOBAL NEWS फरसाबहार, राजकुमार जशपुर।
ग्राम पंचायत फरसाबहार में आवारा मवेशियों के खुले विचरण से किसानों की फसल लगातार नुकसान का शिकार हो रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम पंचायत की सरपंच नीलिमा खलखो ने पंचायत सचिव के नाम लिखित पत्र जारी कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी कई बार मवेशियों को नियंत्रित करने और कांजी हाउस में रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
पशु मालिक सभी को सूचना
1- ग्राम पंचायत फरसाबहार में आवारा मवेशियों की समस्या गंभीर बनी हुई है।
2- मवेशी किसानों की धान एवं अन्य फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।
3- पूर्व में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होने का आरोप।
4- किसानों की मेहनत और आर्थिक नुकसान को लेकर पंचायत ने जताई चिंता।
6- भविष्य में फसल क्षति बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई।
1 अगस्त को होगा नीलामी

जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत फरसाबहार में आवारा मवेशियों के कारण किसानों की फसल को हो रहे नुकसान का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत की सरपंच नीलिमा खलखो द्वारा पंचायत सचिव को संबोधित एक लिखित पत्र जारी किया गया है, जिसमें मवेशियों के खुले विचरण पर रोक लगाने तथा आवश्यक कार्रवाई करगे
नीलामी के लिए सभी पशु प्रेमी को बुलावा
आप सभी किसान जिनको पशु की आवश्यकता है समय पर आजाए
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्तमान समय खेती का महत्वपूर्ण मौसम है और खेतों में फसल तैयार हो रही है। ऐसे समय में यदि मवेशियों को नियंत्रित नहीं किया गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सl










